भारत

नागालैंड: पुर्नमतदान में 72 फीसदी से अधिक मतदान दर्ज

jantaserishta.com
2 March 2023 7:59 AM IST
नागालैंड: पुर्नमतदान में 72 फीसदी से अधिक मतदान दर्ज
x
कोहिमा (आईएएनएस)| नागालैंड में बुधवार को चार मतदान केंद्रों पर हुए पुनर्मतदान में 3,248 मतदाताओं में से 72.29 प्रतिशत से अधिक ने वोट डाला। नागालैंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी वी. शशांक ने कहा कि चार मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान सुचारु रूप से संपन्न हुआ और किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है।
चुनाव आयोग ने मंगलवार को नागालैंड में न्यू कॉलोनी मतदान केंद्र (जुन्हेबोटो निर्वाचन क्षेत्र), पांगती-वी (सानिस), जाबोका गांव (तिजित) और पाथसो ईस्ट विंग (थोनोही) में चार मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान की घोषणा की थी, लेकिन चुनाव अधिकारियों ने मीडिया को इसका कारण नहीं बताया था।
नागालैंड के 60 विधानसभा क्षेत्रों में से 59 में सोमवार को विधानसभा चुनाव हुए, जहां 13.16 लाख में से 85.90 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था।
चुनाव अधिकारियों के अनुसार, पांच जिलों मोकोकचुंग, वोखा, मोन, जुन्हेबोटो और त्सेमिन्यु से हिंसा की कुछ घटनाओं को छोड़कर पूरे पूर्वोत्तर राज्य में सोमवार को मतदान काफी हद तक शांतिपूर्ण रहा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story