भारत
नागालैंड: नॉर्थ ईस्ट यूथ फेस्टिवल का शुभारंभ, एकता और युवा शक्ति का उत्सव
jantaserishta.com
20 March 2026 8:25 AM IST

x
कोहिमा: केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्रालय की तरफ से राज्य के युवा संसाधन एवं खेल विभाग के सहयोग से आयोजित 9वां नॉर्थ ईस्ट यूथ फेस्टिवल 2026 नागालैंड के चुमौकेदिमा फुटबॉल स्टेडियम में शुरू हुआ।उद्घाटन कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव ने यूथ फेस्टिवल की मेजबानी का जिम्मा राज्य को सौंपने के लिए मंत्रालय के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने पूर्वोत्तर के सभी आठ राज्यों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ एमवाई भारत और राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रतिभागियों का देश भर से आए हुए सभी प्रतिनिधियों का हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने कहा कि उनकी उपस्थिति एकता, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और युवाओं की सक्रिय भागीदारी को दर्शाती है।
इस आयोजन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए राज्यपाल ने कहा कि इस उत्सव का उद्देश्य युवाओं के बीच एकता, सद्भाव और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है। इस वर्ष के विषय, "अष्टलक्ष्मी: सेलिब्रेट एट फोर्स ऑफ यूथ एंड प्रोग्रेस" का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र के युवाओं की ऊर्जा, विविधता और अपार क्षमता का प्रतीक है।
उन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेने, एक-दूसरे से बातचीत करने और स्थायी मित्रता बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में युवाओं की भूमिका पर जोर देते हुए, उन्होंने उनसे राष्ट्र के विकास में सार्थक योगदान देने का आग्रह किया।
राज्यपाल ने महोत्सव के आयोजन में शामिल मंत्रालय, राज्य सरकार और सभी हितधारकों के प्रयासों की सराहना की। युवा संसाधन एवं खेल सलाहकार, एस. केओशु यिमखिउंग ने अपने स्वागत भाषण में सभी प्रतिभागियों और अतिथियों को शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने इस महोत्सव को विविधता में एकता का उत्सव और पूर्वोत्तर राज्यों के युवाओं की प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने का मंच बताया। उन्होंने प्रतिभागियों को पूरे मन से भाग लेने, एक-दूसरे की संस्कृतियों की सराहना करने और इस अवसर का भरपूर लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने यह भी आशा व्यक्त की कि यह महोत्सव सार्थक और यादगार होगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





