भारत

नागालैंड फायरिंग मामलाः उस 'खौफनाक' दिन का वीडियो आया सामने, दिखा कुछ ऐसा नजारा...

jantaserishta.com
7 Dec 2021 3:43 PM IST
नागालैंड फायरिंग मामलाः उस खौफनाक दिन का वीडियो आया सामने, दिखा कुछ ऐसा नजारा...
x

नई दिल्ली: नगालैंड में छह ग्रामीणों की हत्या के मामले में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि सुरक्षा बलों के हाथों मारे गए ग्रामीणों की लाशों को एक मिनी ट्रक में प्लास्टिक में लपेटकर छिपाया गया था.

यह वीडियो घटना के दिन का है. जब सोम, नगालैंड में सुरक्षा बलों के हमले में 6 कोयला खदान के मजदूर मारे गए थे. दरअसल, बीते शनिवार, 4 दिसंबर को ओटिंग गांव में सुरक्षा बलों ने घात लगाकर हमला किया था. इस हमले की वजह 'गलत पहचान' बताया गया था. ग्रामीणों के मारे जाने के बाद वहां हिंसा भड़क गई थी.
नगालैंड पुलिस ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट में दावा किया था कि छह लोगों के मारे जाने के बाद, एक झड़प में सात और लोगों की मौत हो गई थी. ये झड़प मिनी ट्रक में छिपाए गए शव बरामद होने के बाद हुई थी. क्योंकि बेगुनाहों की लाशें देखकर ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया था. इसके बाद स्थानीय लोगों ने सेना के वाहनों को जला दिया था.
नगालैंड पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में शवों को "छिपा" देने का जिक्र किया था. हालांकि, अभी तक ये साफ नहीं है कि क्या वाकई शवों को छिपाया गया था या फिर प्रोटोकॉल के मुताबिक उन्हें प्लास्टिक में लपेटा गया था?
टॉरपॉलिन पोस्ट के पास हुई इस घटना को लेकर नागालैंड सरकार ने नाराजगी जताई. वहां के डीजीपी और कमिश्नर ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि सुरक्षा बलों ने 6 शवों को लपेटकर ट्रक में रखा था और तिरपाल से ढककर उन लाशों को छिपाने की कोशिश की थी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story