भारत
खतरे में जिंदगी: सांप ने 28 बार डसा, युवक के दावे से मचा हड़कंप
jantaserishta.com
6 Sept 2022 8:23 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान | DEMO PIC
अजीबोगरीब मामला सामने आया है।
छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक युवक ने दावा किया है कि एक काले नाग-नागिन का जोड़ा उसके पीछे पड़ गया है। इतना ही नहीं युवक ने यह भी दावा किया कि नाग-नागिन का जोड़ा अब तक उसको कुल 28 बार डस चुका है। मुश्किल से युवक की जान बची है। युवक के परिजनों का कहना है कि हम अपनी बेटे की जान बड़ी मुश्किल से बचा पाए हैं|
मामला छतरपुर जिले से 70 किलोमीटर दूर स्थित चंदला नगर पंचायत क्षेत्र का है। यह घटना यहीं रहने वाले दिनेश नामदेव के साथ घटित हुआ है। दिनेश नामदेव का कहना है कि एक बार खेलते खेलते उसने बरगद के पेड़ के पास के कुछ पत्थर उठा लिए। उसके बाद नाग नागिन का जोड़ा उसके पीछे पड़ गया। युवक ने बताया कि वहां से अपनी जान बचा कर वो भाग गया। लेकिन जैसे ही वह अपने घर पहुंचा उसे काले नाग ने डस लिया।
दिनेश नामदेव की माने तो उसे नाग-नागिन के जोड़े ने 28 बार डसा है। दिनेश ने कहा कि उसे सांप ने जंगल में, घर पर, खेलते वक्त, ऐसे कर के कई बार काटा है। दिनेश ने दावा किया कि कई बार सांप उसके कमरे में घुस कर उसे काटा है। उसके परिजनों ने कई बार कमरे से सांप को पकड़ा है।
दिनेश का कहना है कि नाग–नागिन के द्वारा उसे लगातार डंसा जा रहा था जिसके बाद उसके परिजन उसे धार्मिक स्थलों और सांपों के बारे में जानकारी रखने वालों के पास ले गए। आखिरकार डर की वजह से उसे अपने शरीर पर नाग का टैटू बनवाना पड़ा।
दिनेश की माने तो उसके साथ हुई यह घटना है लगभग 1 साल पहले हुई थी। नाग-नागिन का यह जोड़ा उसे अभी भी दिखाई देता है, पर उसे अब किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है। आसपास के इलाकों में यह घटना इन दिनों चर्चे में है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





