भारत

मंदिर बनाने वालों को डस लेते हैं नाग-नागिन, इस गांव में किया जाता है ऐसा दावा

jantaserishta.com
19 April 2022 4:15 PM IST
मंदिर बनाने वालों को डस लेते हैं नाग-नागिन, इस गांव में किया जाता है ऐसा दावा
x
कई लोगों ने यहां नाग और नागिन की जोड़ी को भी देखा है.

सीवान: बिहार में सीवान जिले के महाराजगंज में एक ऐसा गांव है जहां आज भी कोई मंदिर नहीं है. यहां देवी-देवताओं काे खुले स्थान पर रखा जाता है. इस गांव का नाम है सुरवीर. लोगों का कहना है कि जो भी यहां मंदिर बनाने की कोशिश करता है उसे नाग डस लेता है. जिससे मौत हो जाती है.

इस गांव के रहने वाले अनुज पाण्डेय ने बताया कि काफी साल पहले हमारे दादा मंदिर बनवाने के लिए सुरवीर गांव में पंडीजी के टोला के शिव स्थान पर नींव रखवाना चाहते थे. लेकिन उन्हें एक नाग ने डस लिया और उनकी मौत हो गई. तब से किसी ने भी यहां मंदिर बनाने की कोशिश की तो उसके साथ भी इसी तरह का वाकया हुआ.
कई लोगों ने यहां नाग और नागिन की जोड़ी को भी देखा है. गांव के प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि नाग-नागिन का यह जोड़ा एक पेड़ के पास रहता है. वैसे ये किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचाते. लेकिन जब भी कोई मंदिर बनाने की बात सामने रखता है तो ये उसे डस लेते हैं.
उन्होंने बताया कि आज भी सुरवीर के पंडीजी के टोला स्थित भगवान शिव के स्थान पर महिलाएं या गांव के लोग पूजा करने आते हैं. लेकिन उनके अंदर नाग-नागिन का एक खौफ बना रहता है. महिलाएं भी बताती हैं कि नाग देवता खुला रहना चाहते हैं. जिसके कारण जब-जब मंदिर बनवाने की बात होती है तो कुछ घटना घट जाती है. हालांकि महिलाओं का कहना है कि यह स्थान को लोग बहुत मानते हैं. लोगों की सभी मनोकामनाएं यहां आकर पूरी होती हैं. शिव स्थान के अलावा गांव में 8 जगह इसी तरह देवी-देवताओं के खुले स्थान हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story