भारत

नफे सिंह राठी दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, देखें वीडियो

Shantanu Roy
25 Feb 2024 1:29 PM GMT
नफे सिंह राठी दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, देखें वीडियो
x
डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
बहादुरगढ़। हरियाणा में इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक नफे सिंह राठी को गाड़ी में गोलियों से भून डाला। नफे सिंह राठी के साथ गाड़ी में तीन अन्य लोग भी बैठे हुए थे, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां नफे सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि बहादुरगढ़ के पास वारदात हुई है। घायलों को शहर के ब्रह्म शक्ति अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ के सांखोल बराही मार्ग के रेलवे फाटक के पास नफे सिंह राठी पर हमला किया गया। पुलिस ने मौके से 18 गोलियों के खोल बरामद किए हैं। अभी मामले की जांच चल रही है। बताया जा रहा है कि नफे सिंह राठी के अलावा उसके तीन सुरक्षा कर्मियों को भी गोलियां लगी हैं। हमलावर आई-10 गाड़ी में सवार होकर आए थे।
हरियाणा में इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी के काफिले पर कार सवार बदमाशों ने हमला कर दिया, वो बराही गांव से बहादुरगढ़ आ रहे थे। आई-20 कार में सवार होकर बदमाश आए थे। हमलावरों ने नफे सिंह राठी और उनके सुरक्षाकर्मियों पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की। डॉक्टरों ने नफे सिंह राठी को मृत घोषित कर दिया है। बहादुरगढ़ में इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक नफे सिंह राठी को गोली मारी गई। उनके साथ-साथ तीन अन्य और लोगों को गोली मारी गई है। बहादुरगढ़ के सांखोल बराही मार्ग के रेलवे फाटक पर हमला हुआ। मौके पर गोलियों के 18 खोल मिल चुके हैं। सभी घायलों को शहर के ब्रह्म शक्ति अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Next Story