भारत
जांच रिपोर्ट पर बोले जेपी नड्डा- जंगलराज, अराजकता और विपक्षी दलों के प्रति बिहार सरकार की क्रूरता का हुआ खुलासा
jantaserishta.com
19 July 2023 4:00 PM IST

x
नई दिल्ली: पटना में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर बिहार पुलिस द्वारा लाठीचार्ज और भाजपा कार्यकर्ता विजय सिंह की मृत्यु के मामले में जांच समिति की रिपोर्ट मिलने के बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार की नीतीश-तेजस्वी गठबंधन सरकार पर निशाना साधा है।
उन्होंने कहा है कि यह रिपोर्ट बिहार में व्याप्त जंगलराज, अराजकता और विपक्षी दलों के प्रति राज्य सरकार की क्रूरता एवं असंवेदनशीलता को अनावृत्त करती है और नीतीश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। नड्डा ने जांच समिति की रिपोर्ट लेते हुए तस्वीर ट्वीट कर कहा, "पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं पर नीतीश सरकार द्वारा प्रायोजित लाठीचार्ज के संदर्भ में गठित की गई भाजपा की जांच समिति से घटनाक्रम की विस्तृत रिपोर्ट प्राप्त हुई। यह बिहार में व्याप्त जंगलराज, अराजकता और विपक्षी दलों के प्रति राज्य सरकार की क्रूरता - असंवेदनशीलता को अनावृत्त करती है।"
नड्डा ने आगे कहा कि, नीतीश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। पटना में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर बिहार पुलिस द्वारा लाठीचार्ज और भाजपा कार्यकर्ता विजय सिंह की मृत्यु के मामले में पार्टी अध्यक्ष नड्डा द्वारा गठित चार नेताओं की उच्च स्तरीय जांच समिति ने जांच करने के बाद अपनी रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष को सौंप दी हैं। भाजपा की चार समिति के संयोजक बनाए गए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने समिति के अन्य सदस्यों भाजपा सांसद मनोज तिवारी, विष्णु दयाल राम और सुनीता दुग्गल के साथ जेपी नड्डा से मुलाकात कर उन्हें अपनी जांच रिपोर्ट सौंपी।
आपको बता दें कि, भाजपा अध्यक्ष द्वारा गठित इस चार नेताओं की समिति ने पटना जाकर लाठीचार्ज में घायल हुए अपने सांसद, विधायकों और अन्य कार्यकर्ताओं से बात कर और पूरे मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट तैयार की है।
Tagsविपक्षी दलबिहार सरकारबिहारबिहार न्यूज़बिहार बीजेपीजेपी नड्डाOpposition PartyBihar GovernmentBiharBihar NewsBihar BJPJP Nadda
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





