भारत
जेपी नड्डा ने 'भाजपा को जानें' अभियान के तहत दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ किया संवाद
jantaserishta.com
27 Feb 2023 5:33 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 'भाजपा को जानें' अभियान के तहत सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय में दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ संवाद कर उन्हें पार्टी के ²ष्टिकोण, मिशन और कार्य संस्कृति के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने छात्रों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब भी दिया।
नड्डा ने भाजपा की कार्यसंस्कृति के बारे में छात्रों के साथ संवाद करते हुए उन्हें बताया कि किस तरह भाजपा की सरकारें देश के गांव, गरीब, किसान, दलित, पीड़ित, शोषित, वंचित, पिछड़े, युवा एवं महिलाओं के कल्याण एवं उनके सशक्तिकरण के लिए समर्पित भाव से काम करती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 9 साल बेमिसाल - सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के प्रति समर्पित रहे हैं, ये उपलब्धियों से भरे हुए रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी का फोकस - स्पीड (देश में विकास की ऱफ्तार को तेज करना), स्किल (युवाओं एवं कामगारों को स्किल्ड बनाना) और स्केल (देशवासियों की सोच को ऊपर उठाना) है।
भाजपा अध्यक्ष ने दावा किया कि देश में इन्फ्रास्ट्रक्च र डेवलपमेंट और कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने पर उनकी सरकार ने विशेष जोर दिया है। उन्होंने विशेष तौर पर पीएम गति शक्ति योजना और पीएलआई स्कीम पर भी चर्चा करने के साथ ही छात्रों से भारत की महान विरासत एवं संस्कृति के भी संरक्षण और संवर्धन की अपील की।
भाजपा अध्यक्ष ने छात्रों का राजनीति के विभिन्न आयामों से परिचय कराया और उन्हें विषयों पर अपनी समझ को बेहतर करने की सलाह दी। उन्होंने अपने छात्र जीवन के विभिन्न पहलुओं को भी छात्रों के समक्ष रखा। उन्होंने जी-20 की अध्यक्षता पर चर्चा करते हुए कहा कि भारत की जी-20 अध्यक्षता पूरे राष्ट्र की है और यह दुनिया के सामने भारत की क्षमता को प्रदर्शित करने का अनोखा अवसर है। यह भारत के लिए और हर भारतवासी के लिए बड़ा अवसर लेकर आयी है। इसकी अध्यक्षता से जहां वैश्विक मंच पर भारत का कद बढ़ेगा, वहीं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इसका लाभ भी मिलेगा। उन्होंने किस तरह भाजपा कार्य करती है और सरकार एवं जनता के बीच कैसे सेतु का काम करती है, इसके बारे में भी बताया।
इस कार्यक्रम के दौरान जेपी नड्डा के साथ राज्य सभा सांसद एवं पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया विभाग के प्रमुख अनिल बलूनी एवं भाजपा सांसद राकेश सिन्हा भी मौजूद रहे। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र समूह में देश के लगभग सभी राज्यों का प्रतिनिधित्व था।
आपको बता दें कि, 'भाजपा को जानें' अभियान कार्यक्रम की शुरूआत पार्टी के 42वें स्थापना दिवस पर 06 अप्रैल 2022 को हुई थी।
Tagsभाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डाजेपी नड्डाभाजपादिल्ली विश्वविद्यालयBJP National President JP NaddaJP NaddaBJPDelhi University
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





