भारत
हिमाचल प्रदेश में बादल फटने और भूस्खलन से हुए नुकसान की जेपी नड्डा ने ली जानकारी
jantaserishta.com
14 Aug 2023 2:00 PM IST

x
नई दिल्ली: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष राजीव बिन्दल से बात कर प्रदेश में बादल फटने और भूस्खलन से हुए नुकसान की जानकारी ली है।
उन्होंने हिमाचल प्रदेश को हर तरह से पूरा सहयोग करने का भी आश्वासन दिया है। इसके साथ ही नड्डा ने इस आपदा के शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए एक्स (पहले ट्विटर) कर कहा, "हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले स्थित गांव जादोन में बादल फटने व शिमला में भारी बारिश के कारण भूस्खलन से कई लोगों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं, ईश्वर सभी को संबल प्रदान करें। आपदा की इस घड़ी में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता देवभूमि के लोगों की सेवा के लिए समर्पित है। दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति!"
Tagsहिमाचल प्रदेशबादल फटाभूस्खलनसुखविंदर सिंह सुक्खूजेपी नड्डाHimachal Pradeshcloud burstlandslideSukhwinder Singh SukhuJP Nadda
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





