भारत

जेपी नड्डा ने लोकसभा और राज्यसभा के भाजपा व्हिप के साथ की बैठक

jantaserishta.com
4 Aug 2023 11:32 AM IST
जेपी नड्डा ने लोकसभा और राज्यसभा के भाजपा व्हिप के साथ की बैठक
x
नई दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को दोनों सदनों -- लोक सभा और राज्य सभा में पार्टी द्वारा नियुक्त किए गए सभी व्हिप के साथ बैठक की। बताया जा रहा है कि संसद भवन परिसर में हुई इस बैठक में नड्डा ने दोनों सदनों के व्हिप के साथ संसद सत्र के दौरान विपक्षी एकजुटता से निपटने की रणनीति पर चर्चा की।
भाजपा अध्यक्ष ने संसद सत्र के दौरान सदन में रेगुलर आने वाले पार्टी सांसदों के अलावा अनुपस्थित रहने वाले सांसदों के बारे में भी जानकारी ली। सूत्रों के मुताबिक, नड्डा ने सत्र के दौरान पार्टी के सभी सांसदों की सदन में मौजूदगी को सुनिश्चित करने को भी कहा। आपको बता दें कि, अगले सप्ताह लोक सभा में विपक्षी दलों द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होनी है तो वहीं राज्य सभा में भी सरकार को दिल्ली सरकार के अधिकारों एवं सेवा से जुड़े बिल सहित कई महत्वपूर्ण बिलों को सदन से पारित कराना है। इसलिए भाजपा अपने सभी सांसदों की सदन में उपलब्धता को सुनिश्चित कर लेना चाहती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story