भारत

जेपी नड्डा ने भाजपा नेताओं को बिपरजॉय से प्रभावित इलाकों में मदद करने का दिया निर्देश

jantaserishta.com
14 Jun 2023 1:40 PM IST
जेपी नड्डा ने भाजपा नेताओं को बिपरजॉय से प्रभावित इलाकों में मदद करने का दिया निर्देश
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुजरात की तरफ बढ़ रहे भीषण चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के कारण बने हालात की जानकारी लेने के लिए पार्टी के गुजरात प्रदेश के पदाधिकारियों से चर्चा करने के बाद उन्हें पीड़ितों की मदद करने का निर्देश दिया है। अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश के दौरे पर गए भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने गुजरात भाजपा के पदाधिकारियों से बात कर गुजरात की तरफ बढ़ रहे भीषण चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के कारण बने हालात पर चर्चा कर इससे उपजी स्थिति को लेकर जानकारी ली।
बताया जा रहा है भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने गुजरात प्रदेश के नेताओं को पीड़ितों की मदद करने के लिए तैयार रहने का निर्देश देते हुए कहा है कि पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को इसकी वजह से प्रभावित हुए इलाकों में राहत और बचाव कार्यों के लिए तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने पार्टी नेताओं को आपदाग्रस्त पीड़ितों को राशन, मेडिकल सहायता और पुनर्वास में मदद करने का भी निर्देश दिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story