भारत

जेपी नड्डा ने हरियाणा, राजनाथ सिंह ने कोच्चि और नितिन गडकरी ने नागपुर में किया योग

jantaserishta.com
21 Jun 2023 9:35 AM IST
जेपी नड्डा ने हरियाणा, राजनाथ सिंह ने कोच्चि और नितिन गडकरी ने नागपुर में किया योग
x
नई दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज देश से लेकर विदेश तक भारत के योग की धूम मची हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका में भारतीय समय के अनुसार, मंगलवार शाम को साढ़े पांच बजे के आसपास संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग कार्यक्रम में शामिल होकर योग करेंगे। इधर देश में, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हरियाणा के गुरुग्राम में योग किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कोच्चि में आईएनएस विक्रांत पर और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने संसदीय क्षेत्र नागपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होकर योग किया।
मोदी सरकार के अन्य मंत्रियों में अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर, स्मृति ईरानी ने उत्तर प्रदेश के नोएडा, अश्विनी वैष्णव ने ओडिशा के बालासोर, धर्मेंद्र प्रधान ने महाराष्ट्र के पुणे, पीयूष गोयल ने महाराष्ट्र के मुंबई और मनसुख मंडाविया दिल्ली में योग कार्यक्रम में शामिल हुए। मोदी सरकार के अन्य मंत्रियों और भाजपा के अन्य नेताओं ने भी देश के अलग-अलग शहरों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर योग किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story