भारत

कोर्ट में नागिन का यू टर्न, गजब फिल्‍मी ड्रामा किया था

jantaserishta.com
19 Feb 2026 9:57 AM IST
कोर्ट में नागिन का यू टर्न, गजब फिल्‍मी ड्रामा किया था
x
जानें स्टोरी.
औरैया: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के 'केंचुली कांड' में नया मोड़ आ गया है. जो युवती बिस्तर पर सांप की केंचुली छोड़कर प्रेमी संग फरार हुई थी, वह अब घर लौट आई है. युवती परिवारवालों के साथ ही रहना चाहती है. दरअसल, बीते दिनों पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां उसने अपने बयान दर्ज कराए. युवती ने कहा कि वो अपने घर जाना चाहती है. प्रेमी के साथ कैसे चली गई, कुछ पता नहीं. इतना ही नहीं केंचुली रखने और 'नागिन' बनने वाली अफवाह पर भी वह अनजान बन गई.
आपको बता दें कि यह पूरा मामला फफूंद थाना क्षेत्र के गांव सींगनपुर का है. 21 वर्षीय रीना के प्रेमी श्याम के साथ फरार होने के मामले ने 'नागिन' वाले ड्रामे के कारण खूब सुर्खियां बटोरीं. शुरुआत में यह खबर फैली कि रीना बिस्तर पर सांप की केंचुल छोड़कर गायब हुई है, जिससे लोगों को उसके 'नागिन' बनने का भ्रम हुआ. लेकिन पुलिस जांच में पता चला कि वह प्रेमी के साथ गई थी.
बवाल बढ़ा तो रीना ने पहले इंस्टाग्राम वीडियो के जरिए अपनी मर्जी से शादी करने की बात कही, लेकिन बाद में थाने पहुंचकर नया बयान दिया. उसने घर वालों पर ही केंचुल वाला ड्रामा रचने का आरोप लगाया. हालांकि, न्यायालय में पेशी के दौरान मामले ने फिर यू-टर्न लिया.
रीना ने घर जाने की रट लगाते हुए कहा कि उसे होश नहीं था कि वह कैसे प्रेमी संग गई और वह केंचुल वाली बात के बारे में कुछ नहीं जानती. वकील के अनुसार, बालिग होने के कारण रीना अपनी इच्छा से कहीं भी जाने के लिए स्वतंत्र है.
औरैया में बेड पर केंचुली-सिंदूर-चूड़ी आदि रखकर गायब हुई रीना ने बताया था कि वह मर्जी से घर से भागी है और उसने प्रेमी के साथ शादी कर ली है. चूंकि, परिवार वाले उसकी शादी कहीं और करना चाहते थे इसलिए उसने ये कदम उठाया. इन सबके बीच रीना के 'इच्छाधारी नागिन' बनने की अफवाह फैल गई थी.
वायरल वीडियो में रीना कहती दिख रही थी कि उसने प्रेमी से कोर्ट मैरिज कर ली है. सबूत के तौर पर उसने कुछ फोटोज भी दिखाए. साथ ही चेतावनी दी कि यदि उन दोनों को कुछ हुआ तो इसके जिम्मेदार परिवारवाले होंगे. कोई भी उन्हें परेशान करने की कोशिश न करे. दोनों मर्जी से भागे हैं और साथ रहना चाहते हैं. मगर अब रीना ने अपना बयान बदल दिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story