फिर मणिपुर के सीएम होंगे एन बीरेन सिंह, आज दोपहर 3 बजे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली: मणिपुर में आज दोपहर तीन बजे एन बीरेन सिंह (N Biren Singh) सीएम पद की शपथ लेने जा रहे हैं. एन बीरेन लगातार दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं. इस दौरान बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP President JP Nadda) भी मौजूद रहेंगे. मणिपुर के राज्यपाल एल गणेशन ने रविवार को बीजेपी विधायक दल के नेता और कार्यवाहक मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को अगली सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया. इससे पहले, केंद्रीय मंत्रियों निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) और किरेन रिजिजू ने पार्टी की ओर से राज्यपाल को एक पत्र सौंपा, जिसमें कहा गया कि एन बीरेन सिंह को सर्वसम्मति से 32 विधायकों के साथ भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





