
x
बड़ी खबर
बालाघाट। जिले की किरनापुर पुलिस ने बोरबन के साकरी टोला में वन समिति के पूर्व अध्यक्ष सदाराम सिरसाम की अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने मामले में एक नाबालिग सहित 6 आरोपी को गोली मारकर हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के पास से एक भरमार बंदूक भी बरामद की है। बता दें कि बीते 31 दिसंबर को साकरीटोला में वन समिति के पूर्व अध्यक्ष सदाराम सिरसाम की गोली मारकर निर्ममतापूर्वक हत्या कर आरोपी फरार हो गये थे। घटना उस समय हुई थी जब मृतक सोया हुआ था और परिजन दूसरे कमरे में सोये हुये थे।
दूसरे कमरे में सोने वाले परिजनों को इतने बड़े घटनाक्रम की जानकारी तक नहीं थी। नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने से इस घटनाक्रम को नक्सलियों द्वारा मुखबिरी के शक में अंजाम दिये जाने की अटकलें लगायी जा रही थी। लेकिन पुलिस की विवेचना में यह पूरा घटनाक्रम जादूटोना के शक में हत्या किया जाना सामने आया हैं। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने पत्रकारवार्ता में बताया कि आरोपियों ने जादूटोना के शक में भरमार बंदूक से सदाराम सिरसाम की हत्या की थी। जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया हैं।
Next Story