भारत

रहस्यमय खबर: नहर में बहते दिखे सफेद अंडे, लोग का लगा जमावड़ा, फिर...

jantaserishta.com
29 July 2021 3:11 PM IST
रहस्यमय खबर: नहर में बहते दिखे सफेद अंडे, लोग का लगा जमावड़ा, फिर...
x
इस दौरान कुछ युवक तो अंडे निकालने के लिए नहर में ही कूद गए और अंडे ले गए.

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में शारदा नहर में रहस्यमय ढंग से हजारों की संख्या में अंडे बहते दिखने से कौतूहल मच गया. दरअसल शारदा नहर में लोगों को कुछ सफेद चीज आती दिखी तो लोगों ने नजदीक जाकर देखा तो वह अंडे थे. नहर में बड़ी संख्या में लोगों को मुर्गी के अंडे दिखने के बाद गांव के लोग नहर के किनारे जमा हो गए और अंडे निकालने लगे.

इस दौरान कुछ युवक तो अंडे निकालने के लिए नहर में ही कूद गए और अंडे ले गए. हालांकि यह मुर्गी के अंडे कहां से आए? इस बारे में अभी किसी को कोई जानकारी नहीं है.
हरदोई जिले में हरियावां थाना इलाके के अछुवापुर गांव के बाहर से निकली शारदा नहर में गांव के लोगों ने अचानक नहर में कुछ सफेद चीज आते देखी, जिसके बाद गांव के लोगों ने उसे उठाकर देखा तो वह अचरज में पड़ गए.
दरअसल नहर में आ रही सफेद चीज मुर्गी के अंडे थे. शारदा नहर में बड़ी संख्या में मुर्गी के अंडे लगातार आने से लोगों में कौतूहल मच गया. इस दौरान अंडों को ले जाने के लिए कुछ ग्रामीण तो नहर के किनारे पर ही बैठ गए तो कुछ युवक अंडों के लिए नहर में कूद गए और नहर से अंडे निकालकर ले गए.
मुर्गी के अंडे करीब 2 घंटे तक नहर के बहाव में आते रहे. करीब 2 घंटे बाद नहर से अंडों का निकलना बंद हुआ. हालांकि इतनी बड़ी तादाद में यह मुर्गी के अंडे कहां से आए? इसका अभी किसी को पता नहीं चल सका है.
ग्रामीण रानू मिश्रा ने कहा कि हमारे गांव के समीप से शारदा नहर गुजरी है, नहर के अंदर पर सफेद सफेद दिखाई दिया तो लोग नजदीक गए तो उसमें अंडे दिखाई दिए, ऐसा लग रहा था कि नहर में किसी ने अंडे डाले हो और यह घंटों अंडे दिखाई देते रहे, लोग नहर के अंदर सें अंडे निकालते रहे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story