भारत
दो पुलिसवालों की रहस्यमय मौत, बीयर पीने के बाद बिगड़ी थी तबियत
jantaserishta.com
26 May 2024 4:41 PM IST

x
पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में दो पुलिस जवानों की रहस्यमय मौत हो गई है। दोनों जवानों ने शनिवार की रात बीयर का सेवन किया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
एसएएफ की आठवीं बटालियन में तैनात प्रधान आरक्षक धनीराम उईके और आरक्षक प्रेम लाल ककोडिया की शनिवार की देर रात तबियत बिगड़ी और उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में धनीराम की देर रात को मौत हो गई। जबकि, प्रेमलाल की रविवार को मौत हुई है।
बताया गया है कि धनीराम और प्रेमलाल ने शनिवार की रात को विशेष सशस्त्र बल के आठवीं बटालियन स्थित आवास में बैठकर बीयर पी थी। इसके बाद दोनों को उल्टियां होने लगी। उन्होंने खून की उल्टियां भी की। हालत बिगड़ने पर दोनों को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
इस घटना के बाद पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने घटनास्थल से बीयर की केन और ग्लास की बरामदगी की। मौके का मुआयना करने के बाद पुलिस को मामला संदिग्ध लग रहा है।
आशंका इस बात की जताई जा रही है कि दोनों ने बीयर के साथ कोई जहरीला पदार्थ खाया है और उसी के चलते उन्हें उल्टियां हुईं और उनकी मौत हो गई। विशेष सशस्त्र बल की आठवीं बटालियन में पदस्थ दोनों जवानों की मौत एक अबूझ पहेली बनी हुई है। लिहाजा, पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है।
Tagsछिंदवाड़ाछिंदवाड़ा न्यूज़छिंदवाड़ा पुलिसमौतबीयरChhindwaraChhindwara NewsChhindwara PoliceDeathBeer
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





