भारत

'मेरी जान को खतरा...' , कॉमेडियन कुणाल कामरा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा

jantaserishta.com
28 March 2025 11:48 AM IST
मेरी जान को खतरा... , कॉमेडियन कुणाल कामरा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा
x
नई दिल्ली: स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा (Kunal Kamra) ने पिछले दिनों हुए विवाद के बाद अपनी जान को खतरा बताया है. उन्होंने कहा, "मैं विल्लुपुरम (तमिलनाडु) का रहने वाला हूं. अगर मुंबई वापस आऊंगा तो मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया जाएगा, शिवसेना कार्यकर्ताओं से मेरी जान को खतरा है." कुणाल कामरा ने मद्रास हाई कोर्ट से ट्रांजिट अग्रिम जमानत की मांग की है. अदालत ने दोपहर याचिका पर सुनवाई करने पर सहमति जताई है.
कुणाल कामरा ने एकनाथ शिंदे पर की गई टिप्पणी के मामले में ट्रांजिट अग्रिम जमानत के लिए मद्रास हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. चीफ जस्टिस की बेंच के समक्ष मामले की तत्काल सुनवाई के लिए उल्लेख किया गया. कुणाल कामरा के वकील ने हाई कोर्ट को बताया है कि उनके स्टैंड अप एक्ट में की गई टिप्पणियों के लिए उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं.
अपनी टिप्पणियों और हाजिरजवाबी से लोगों को हंसाने वाले कुणाल कामरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था. उन्होंने बॉलीवुड की फिल्म 'दिल तो पागल है' के गीत पर पैरोडी बनाया था. इस गीत के जरिये उन्होंने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर तीखे कमेंट किए थे. यही कमेंट शिवसेना (शिंदे गुट) के कार्यकर्ताओं को नागवार गुजरे थे.
इस वीडियो के वायरल होते ही शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता उग्र हो गए थे. वीडियो सामने आते ही शिवसैनिक नाराज हुए और उन्होंने रविवार को मुंबई के खार इलाके में स्थित स्टूडियो और होटल यूनिकॉन्टिनेंटल में तोड़फोड़ की. इस बीच कुणाल कामरा के खिलाफ MIDC पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई. शिंदे सेना विधायक मुराजी पटेल ने शिकायत दर्ज कराई.
कुणाल कामरा के इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना सांसद मिलिंद देवड़ा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि एकनाथ शिंदे जी का मजाक उड़ाया गया. एक ऐसा नेता जो खुद के दम पर ऑटो चालक से लेकर भारत के दूसरे सबसे बड़े राज्य का सीएम बना. उन पर की गई टिप्पणी में वर्गवादी अहंकार की बू आती है. भारत उन हकदार राजाओं और उनकी चाटुकारिता इकोसिस्टम को अस्वीकार कर रहा है जो योग्यता और लोकतंत्र का समर्थन करने का दिखावा करते हैं.
वहीं शिवसेना सांसद नरेश म्हास्के ने कामरा को चेतावनी दी थी कि पूरे देश में शिवसेना कार्यकर्ता उनका पीछा करेंगे. उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा कि आप भारत से भागने के लिए मजबूर हो जाएंगे.
बता दें कि एकनाथ शिंदे पर कुणाल कामरा की टिप्पणी पर विवाद के बाद बीएमसी के अधिकारियों की टीम ने सोमवार को मुंबई के हैबिटेट स्टूडियो के एक हिस्से को ढहा दिया. इसी स्टूडियो में कामरा ने वह विवादित शो किया था, जिसमें शिंदे पर टिप्पणी की गई थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story