भारत

'मेरी आखिरी इच्छा है कि'...ऑनलाइन गेमिंग की लत नौजवान को पड़ी भारी, घर में सुसाइड नोट से खलबली

jantaserishta.com
22 Nov 2024 5:00 PM IST
मेरी आखिरी इच्छा है कि...ऑनलाइन गेमिंग की लत नौजवान को पड़ी भारी, घर में सुसाइड नोट से खलबली
x

सांकेतिक तस्वीर

पुलिस की जांच जारी.
राजकोट: गुजरात के राजकोट में ऑनलाइन गेमिंग की लत ने एक और युवा की जान ले ली. 20 वर्षीय कृष्णा पंडित ने भारी नुकसान के बाद अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस को मृतक के मोबाइल से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने ऑनलाइन गेमिंग ऐप्स की लत को अपनी मौत का कारण बताया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.
कृष्णा राजकोट के एक कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था और पढ़ाई में काफी होशियार था. सुसाइड नोट में उसने लिखा, ऑनलाइन जुआ युवाओं को मानसिक और आर्थिक रूप से बर्बाद कर देता है. मैं अपनी आत्महत्या के जरिए लोगों को यह संदेश देना चाहता हूं कि वो इस लत से दूर रहें.
युवक ने अपने दोस्त प्रियांश को संबोधित करते हुए यह भी लिखा, मेरी आखिरी इच्छा है कि ऑनलाइन जुआ हमेशा के लिए बंद कर दिया जाए. उसने 'स्टैक' नाम के एक ऑनलाइन गेमिंग ऐप पर अपना सारा पैसा हारने और जीने की उम्मीद खत्म होने की बात कही.
मृतक के पिता ने बताया कि उन्हें बेटे की इस लत के बारे में जानकारी नहीं थी. उन्होंने अन्य माता-पिता से अपील की कि वो अपने बच्चों पर नजर रखें और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सतर्क रहें. परिवार ने सरकार से ऑनलाइन गेमिंग ऐप्स के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है.
इस मामले पर एसीपी राधिका भाराई ने बताया कि गांधीग्राम पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल परिवार शोक में है और आगे की पूछताछ की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story