भारत

बाप रे! 80 फीट गहरे सूखे कुएं में नवजात बच्ची को फेंका, देवदूत बना युवक

jantaserishta.com
13 May 2026 9:37 AM IST
बाप रे! 80 फीट गहरे सूखे कुएं में नवजात बच्ची को फेंका, देवदूत बना युवक
x
पढ़ें पूरी खबर.
अलवर: खैरथल-तिजारा जिले के तिजारा क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. पालपुर रोड पर 80 फुट गहरे सूखे कुएं में एक नवजात बच्ची को फेंक दिया गया. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों की सूझबूझ और साहस से बच्ची की जान बचाई जा सकी. जानकारी के अनुसार, कुएं के पास से गुजर रहे राहगीरों को अचानक रोने की आवाज सुनाई दी. जब लोगों ने ध्यान दिया तो आवाज कुएं के अंदर से आ रही थी. लोगों ने झांककर देखा तो एक नवजात बच्ची कुएं के अंदर पड़ी हुई थी. इसके बाद तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी गई और मौके पर भीड़ जमा हो गई.
स्थानीय लोगों ने बिना देर किए बचाव कार्य शुरू किया. रस्सियों और अन्य सामग्री की मदद से एक युवक को कुएं के अंदर उतारा गया. युवक ने सावधानी से बच्ची को उठाया और उसे तोलिए में लपेटकर अपने गले में बांधा. इसके बाद उसे सुरक्षित ऊपर लाया गया. राहत की बात यह रही कि बच्ची पूरी तरह से जीवित और स्वस्थ थी.
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को अपने कब्जे में लेकर तिजारा अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों की टीम बच्ची का इलाज कर रही है और उसके स्वास्थ्य की लगातार जांच की जा रही है. डॉक्टर यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि बच्ची का जन्म कितने घंटे या दिन पहले हुआ था.
पुलिस के अनुसार मामले की जांच शुरू कर दी गई है. थाना प्रभारी जयप्रकाश ने बताया कि बच्ची को कुएं में किसने फेंका और उसके माता-पिता कौन हैं, इसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं. अभी तक किसी भी व्यक्ति की ओर से लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.
प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को बेहतर इलाज के लिए अलवर रेफर कर दिया गया है. साथ ही बाल कल्याण से जुड़ी संस्थाओं को भी मामले की जानकारी दी जा रही है ताकि बच्ची की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. ग्रामीणों ने कहा कि अगर समय पर आवाज नहीं सुनाई देती तो बड़ा हादसा हो सकता था. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story