भारत

सहेली ने बहाने से मॉल पर बुला लिया, फिर हुआ बड़ा 'कांड'

jantaserishta.com
6 July 2024 3:41 AM GMT
सहेली ने बहाने से मॉल पर बुला लिया, फिर हुआ बड़ा कांड
x

सांकेतिक तस्वीर

मुकदमा दर्ज कराया है।
आगरा: यूपी के न्यू आगरा थाने में एक युवती ने बलवा, छेड़छाड़, मारपीट, गाली-गलौज की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि सहेली ने उसे बहाने से मॉल पर बुलाया। सहेली का दोस्त अपने साथियों के साथ उसे गाड़ी में उठा ले गया। उसके साथ हददर्जे की बदसलूकी की। विवाद के पीछे लेन-दैन का मामला भी बताया जा रहा है।
युवती राजामंडी इलाके की निवासी है। पीड़िता ने गुरुवार को न्यू आगरा थाने में तहरीर दी थी। पुलिस को बताया कि उसकी सहेली ने उससे 25 हजार रुपये उधार लिए थे। तगादा करने पर सहेली अपने दोस्त जितेंद्र पाठक के साथ मिलकर उसे बदनाम करने की साजिश रचने लगी। सोशल मीडिया अकाउंट से उसके फोटो निकाल लिए। उसके बारे में सोशल मीडिया पर उल्टा सीधा प्रचार शुरू कर दिया। सहेली ने बहाने से उसे एसआरके मॉल पर बुलाया था। वह उससे मिलने गई।
सहेली का दोस्त जितेंद्र पाठक गाड़ी लेकर आया था। उसे गाड़ी में बैठा लिया। गाड़ी में पहले से कुछ युवक सवार थे। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। उसके हाथ पकड़ लिए। जितेंद्र पाठक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। उसकी नीयत खराब थी। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता और उसकी सहेली के बीच लेन-देन का विवाद है। पीड़िता ने तहरीर में इस बात का जिक्र किया है।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है। पीड़िता ने जो बयान दिए हैं उसकी पुष्टि के लिए साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। वीडियो देखकर युवती की बात की पुष्टि की जाएगी। साथ ही तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच जारी है। युवती का बयान दर्ज किया गया है और युवती की सहेली का भी बयान लिया जाएगा।
Next Story