भारत
चुनाव में मेरी हार मेरी मौत के बराबर, कांग्रेस उम्मीदवार ने कहा ऐसा
jantaserishta.com
22 March 2024 4:08 PM IST

x
जानें पूरी बात.
मैसूरु: कर्नाटक में मैसूर-कोडगु संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार एम. लक्ष्मण ने कहा है कि अगर वो इस बार लोकसभा चुनाव में हारते हैं, तो यह उनके लिए मौत के समान होगा।
लक्ष्मण ने कहा, "इससे पहले, मैं चार दफा चुनाव लड़ चुका है, लेकिन आज तक वोटर्स ने मुझे सपोर्ट नहीं किया। कांग्रेस ने मुझे हमेशा एक सही उम्मीदवार के रूप में पेश कर मुझे टिकट थमाया। अब अगर इस बार भी मुझे हार का मुंह देखना पड़ा तो यह मेरे लिए मौत के समान होगा।"
बीजेपी ने मैसूरु से दो बार के सांसद प्रताप सिम्हा का टिकट काट दिया है और शाही वंशज यदुवीर वाडियार को मैदान में उतारा है। लक्ष्मण ने प्रताप सिम्हा की आलोचना करते हुए कहा कि वह 10 साल तक सांसद रहे, लेकिन फिर भी उन्हें टिकट नहीं दिया गया। उन्होंने आगे कहा, “मैं प्रताप सिम्हा के खिलाफ चुनाव लड़ना चाहता था। लेकिन चुनाव से पहले ही प्रताप सिम्हा बाहर हो गए। भाजपा को प्रताप सिम्हा का टिकट काटने का कारण बताना चाहिए। प्रताप सिम्हा को टिकट क्यों नहीं दिया गया, इसका कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।"
Tagsकर्नाटककर्नाटक कांग्रेस उम्मीदवारचुनावएम. लक्ष्मणKarnatakaKarnataka Congress CandidatesElectionsM. Laxman
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





