भारत

'ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था भाई…' ब्लास्ट में मारे गए कंडक्टर के भाई ने किया दर्द बयां

jantaserishta.com
11 Nov 2025 11:46 AM IST
ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था भाई… ब्लास्ट में मारे गए कंडक्टर के भाई ने किया दर्द बयां
x
परिवार पर अब दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.
नई दिल्ली: लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार को हुए कार ब्लास्ट की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इस हादसे में आठ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इस ब्लास्ट में दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (डीटीसी) कंडक्टर अशोक कुमार को भी जान से हाथ धोना पड़ा।। इसके बाद उनके परिवार पर अब दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
अशोक कुमार के भाई देवेंद्र कुमार ने न्यूज़ एजेंसी से बताया कि उनका भाई हर दिन की तरह अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद घर लौट रहा था। वह दिल्ली में क्लस्टर बस में कंडक्टर था। यही वह किराए का कमरा लेकर रहता था। उसके तीन बच्चे (दो बेटियां और एक बेटा) हैं।
देवेंद्र कुमार ने कहा कि जब हादसे की खबर आई, तो किसी को अंदाजा नहीं था कि अशोक भी उनमें से एक हो सकता है। एक लिस्ट जारी की गई थी, जिसमें आठ लोगों को मृत बताया गया था और करीब 20 लोगों के घायल होने की जानकारी दी गई थी। जब हमने मोबाइल नंबर देखा, तो उसमें अशोक का नाम भी था। हमें बहुत बड़ा झटका लगा। फिर हमारी कोतवाली में सूचना आई कि अशोक कुमार की मौत हो गई है।
देवेंद्र कुमार ने बताया कि अशोक की मौत से परिवार सदमे में है। अशोक का बेटा और बेटियां अपने पिता की तस्वीरें देखकर बार-बार रो पड़ते हैं। परिवार के लोग भरोसा नहीं कर पा रहे कि अब आशिक नहीं रहा।
उन्होंने बताया कि एक और मृतक की पहचान लवकेश कुमार के रूप में हुई है, जो हरियाणा के हसनपुर के निवासी थे। जब लवकेश के बेटे ने फोन किया तो कॉल लाल किला चौकी के इंचार्ज ने उठाया। उन्होंने कहा कि ये फोन मेरे पास है। तब जाकर पता चला कि लवकेश भी इस हादसे में नहीं रहे।
घटना के तुरंत बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की। फिलहाल दिल्ली पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है और ब्लास्ट की जांच कई एंगल से की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि धमाके की असली वजह क्या थी और इसमें किन तत्वों की भूमिका हो सकती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story