भारत

मेरा जिगरी दोस्त कपिल मिश्रा कहीं खो गया है: अमानतुल्लाह खान का ट्वीट

jantaserishta.com
30 Aug 2022 3:43 PM IST
मेरा जिगरी दोस्त कपिल मिश्रा कहीं खो गया है: अमानतुल्लाह खान का ट्वीट
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: दिल्ली वक्फ बोर्ड के चेयरमैन और आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्लाह खान ने अपने पुराने साथी और अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता कपिल मिश्रा को याद किया है। अमानतुल्लाह खान ने कपिल मिश्रा का पुराना वीडियो शेयर करके लिखा है कि उनका जिगरी दोस्त कहीं खो गया है। कपिल मिश्रा का यह वीडियो उस दौरान का है जब वह 'आप' में हुआ करते थे। वीडियो में वह 'नारा-ए-तकबीर' कहते दिखते हैं। हालांकि, हम इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करते है।

वीडियो में कपिल मिश्रा 'नारा-ए-तकबीर' का नारा लगाते हैं। हालांकि, इसके तुरंत बाद वीडियो में जर्क है। वह अमानतुल्लाह के जेल जाने की बात करते हुए कहते हैं, ''अल्लाह ताला बदला ले रहा है। अल्लाह ताला ने 10 फरवरी को बदला लिया था पिछले साल। अल्लाह ताला जब बदला लेता है तो आवाज थोड़ी आती है। जब ये अमानत भाई को गिरफ्तार कर के ले जा रहे थे उसमें आवाज थी, लोगों का दर्द था। सड़कों पर लोग खड़े थे। जब अल्लाह ताला बदला लेता है तो जब हम चुपके से बटन (ईवीएम का) दबाते हैं ना अल्लाह ताला बदला ले लेता है।''

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story