भारत
अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार, 13 बाइक बरामद
jantaserishta.com
2 Jan 2023 8:22 AM IST

x
ये आरोपी मास्टर चाबी की मदद से दिल्ली, यूपी, हरियाणा और आसपास के इलाकों से बाइक चुराते थे।
मुजफ्फरनगर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले मे खतौली थाना पुलिस टीम ने वाहन चोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई में दोपहिया वाहनों को चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पदार्फाश किया है। पुलिस ने 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से चोरी की 13 बाइक बरामद की गई हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर विनीत जयसवाल ने रविवार को बताया कि आरोपियों की पहचान देवेंद्र, शशांक और हरीश के रूप में हुई है। ये आरोपी मास्टर चाबी की मदद से दिल्ली, यूपी, हरियाणा और आसपास के इलाकों से बाइक चुराते थे।
एसएसपी ने बताया कि मुखबिर द्वारा गुप्त सूचना मिली थी कि तीन शख्स खतौली थाना अंतर्गत जवान कांटा चौराहे पर चोरी की दो मोटरसाइकिल से आएंगे, जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया और तीन आरोपियों को पकड़ लिया।
एसएसपी ने कहा, तीनों आरोपियों को मोटरसाइकिल पर देखे जाने के बाद तुरंत पकड़ लिया गया। मोटरसाइकिल के मालिकाना हक के बारे में पूछने पर वे कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सके।
इसके अलावा, 1 अवैध देशी पिस्तौल एक जिंदा कारतूस और उनकी निशानदेही पर चीतल पुल के सामने फैक्टरी के खंडर से चोरी की 13 बाइक भी बरामद की गई।
देवेंद्र ने पुलिस को बताया, "वह शशांक और हरीश के माध्यम से वह आसपास के क्षेत्र और सीमावर्ती राज्यो बाइक चोरी की घटना को अंजाम देते हैं और उनके नंबर प्लेट बदल देते तथा चुराई गई बाइकों बेचकर जो रकम मिलती उसे आपस मे बांट लेते थे।"
एसएसपी ने कहा कि तीनों आरोपियों के खिलाफ खतौली थाने में आईपीसी की संबंधित धाराओं तहत मामला दर्ज किया गया है।
तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





