भारत
लापता 4 साल के बच्चे का क्षत-विक्षत शव बरामद, हत्या की आशंका
jantaserishta.com
25 Jan 2023 9:38 AM IST

x
मचा कोहराम.
सहारनपुर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र से पुलिस ने 22 दिन से लापता चार वर्षीय बालक का क्षत-विक्षत शव को गन्ने के खेत से बरामद किया हैं। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि, ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस ने सहारनपुर जिले के गंगोह थाना इलाके के खानपुर गुर्जर गांव में मंगलवार को गन्ने के खेत में बालक का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान लक्ष्य (4) के रूप में की गई है।
पुलिस के मुताबिक जब खानपुर गुर्जर गांव निवासी रियासत खेत में काम कर घर वापसी लौट रहा था, तो वह अपने गन्ने के खेत में घुसे हुए आवारा पशुओं को भगा रहा था। तभी गन्ने के खेत में नाबालिग लड़के का शव दिखाई दिया तब इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
मृतक के परिजनो के मुताबिक, 2 जनवरी की शाम करीब 4 बजे घर के बाहर से खेलते समय कहीं गायब हो गया था। जिसके बाद बच्चा लापता था। परिजनों के द्वारा खोजबीन के बाद नहीं मिलने पर इसकी प्राथमिकी थाने में दर्ज कराई गई थी।
सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा ने बताया कि शव कुछ दिन पुराना लग रहा है, मौत का अभी सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण का पता चल पाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





