भारत

ट्रेन के शौचालय में मिला क्षत-विक्षत शव

jantaserishta.com
1 Nov 2022 11:11 AM IST
ट्रेन के शौचालय में मिला क्षत-विक्षत शव
x
शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) (आईएएनएस)| शाहजहांपुर जिले के रोजा स्टेशन पर अमृतसर जाने वाली जनसेवा एक्सप्रेस के शौचालय से एक अज्ञात पुरुष का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया। सामान्य ट्रेन के डिब्बे के कुछ यात्रियों ने वॉशरूम से दुगर्ंध आने की शिकायत की।
इस पर रेल कर्मचारियों ने वॉशरूम का दरवाजा तोड़ा तो वहां एक फूला हुआ शव मिला। ट्रेन स्टेशन पर पांच घंटे के ठहराव के बाद अमृतसर के लिए रवाना हुई।
सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के सब-इंस्पेक्टर करुणेश चंद्र शुक्ला ने बताया कि आदमी ने हरे रंग की शर्ट और नीली पतलून पहनी हुई थी। हमें उसके पास कोई आईडी कार्ड नहीं मिला। अन्य जीआरपी स्टेशनों के साथ जानकारी साझा की गई है। दरवाजा अंदर से बंद था और ऐसा लगता है कि कोई गड़बड़ी नहीं थी। शव परीक्षण के रिपोर्ट से पता चलता है कि बिहार के बनमनखी से ट्रेन चलने से पहले उस आदमी की मौत हो गई होगी।
रेलवे अस्पताल के डॉक्टर संजय राय ने बताया कि शव कम से कम तीन दिन पुराना था और सड़ना शुरू हो गया था। संभवत: कोमा में जाने के बाद उसकी मौत हो गई। शव पर कोई चोट का निशान नहीं थ।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story