भारत

अपना कीमती वोट अवश्य दें, पीएम मोदी ने की यूपी की जनता से अपील

Nil dhankar
27 Feb 2022 7:37 AM IST
अपना कीमती वोट अवश्य दें, पीएम मोदी ने की यूपी की जनता से अपील
x

यूपी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके कहा है कि उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र के उत्सव का आज पांचवां चरण है. सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें और अपना कीमती वोट अवश्य दें.

बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आज 5वें चरण के लिए मतदान हो रहा है. इस चरण में 12 जिलों की 61 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा. इन 61 सीटों पर 692 उम्मीदवार मैदान में हैं. मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा. प्रयागराज, अमेठी, सुल्तानपुर, चित्रकूट, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, रायबरेली, प्रतापगढ़, कौशांबी, बाराबंकी जिलों में रविवार को वोटिंग हो रही है.

पांचवें चरण के मतदान में जिन बड़े चेहरों की किस्मत दांव पर है, उनमें यूपी सरकार के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, योगी सरकार में मंत्री मोती सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, सिद्धार्थ नाथ सिंह, रमापति शास्त्री, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय की किस्मत दांव पर है. कांग्रेस की आराधना मिश्रा मोना और जनसत्ता दल के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के साथ ही अपना दल (कमेरावादी) की अध्यक्ष कृष्णा पटेल की किस्मत का फैसला भी इसी चरण में होना है.


Next Story