भारत
हिंदू लड़की से बात करने पर मुस्लिम युवक से मारपीट, 4 पर केस दर्ज
jantaserishta.com
5 April 2023 1:11 PM IST

x
पुलिस ने कहा है कि यह एक युवक और एक समूह के बीच मामूली बात को लेकर मारपीट थी।
बेंगलुरु (आईएएनएस)| कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के उजिरे में एक बस में हिंदू लड़की से बात करने पर एक मुस्लिम युवक को जमकर पीटा गया। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। नितेश, सचिन, दिनेश और अविनाश के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और पीड़ित की पहचान 22 वर्षीय मोहम्मद जहीर के रूप में हुई है। घटना मंगलवार शाम की है।
पुलिस ने कहा कि जहीर एक बस में यात्रा कर रहा था और उसने अपनी दोस्त, जो एक हिंदू लड़की है, को देखा। वह उसके पास बैठ गया और उसके साथ बात करने लगा। लड़की बेलथांगडी में बस से उतर गई। जहीर को एक हिंदू लड़की से बात करते देख बस में सवार लोगों ने एक समूह को इसके बारे में सूचित किया।
उजिरे में अगले बस स्टॉप पर इंतजार कर रहे आरोपियों ने जहीर को बस से बाहर खींच लिया और उससे पूछताछ की और उसके साथ मारपीट की।
बाद में जहीर को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका बयान दर्ज किया गया। पुलिस ने कहा है कि यह एक युवक और एक समूह के बीच मामूली बात को लेकर मारपीट थी। मामले की जांच जारी है।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से पब्लिश हुई खबर है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





