भारत

जेडीएस से कांग्रेस में शिफ्ट हुआ मुस्लिम वोट बैंक

jantaserishta.com
13 May 2023 5:02 PM IST
जेडीएस से कांग्रेस में शिफ्ट हुआ मुस्लिम वोट बैंक
x
भाजपा के काम नहीं आया बजरंगबली का मुद्दा.
नई दिल्ली (आईएएनएस)| कर्नाटक विधान सभा चुनाव के नतीजों को स्वीकार करते हुए भाजपा अब हार की समीक्षा और इसके मुताबिक पार्टी में बदलाव लाने की बात कह रही है। हालांकि पार्टी के कई नेता यह मान रहे हैं कि कांग्रेस द्वारा बजरंग दल पर बैन लगाने के वादे की वजह से मुस्लिम समुदाय का एकतरफा ध्रुवीकरण कांग्रेस के पक्ष में हुआ, जिसकी वजह से जेडीएस के वोट बैंक में बहुत ज्यादा गिरावट आई और इस तरह का चुनावी नतीजा सामने आया। शनिवार को मतगणना शुरू होने के एक घंटे के अंदर ही भाजपा ने यह स्वीकार कर लिया था कि जेडीएस के वोट कांग्रेस की तरफ ट्रांसफर हो गए हैं और हर गुजरते पल के साथ भाजपा की यह आशंका सही साबित होती नजर आई।
कर्नाटक के ओल्ड मैसूर इलाके को जेडीएस का गढ़ माना जाता है। इस इलाके में विधान सभा की 55 सीटें हैं और इन सीटों पर जीत-हार का फैसला वोक्कालिगा और मुस्लिम मतदाता ही करते आए हैं और ये दोनों ही समुदाय जेडीएस के ठोस वोट बैंक माने जाते रहे हैं।
लेकिन कांग्रेस द्वारा बजरंग दल पर बैन लगाने के वादे और भाजपा द्वारा इसे बजरंगबली के अपमान से जोड़ने की मुहिम ने मुस्लिम वोट बैंक का ध्रुवीकरण कांग्रेस के पक्ष में कर दिया।
आंकड़े भी यही कहानी बयां करते नजर आ रहे हैं। 2018 के पिछले विधान सभा चुनाव में 18.3 प्रतिशत मत के साथ जेडीएस ने 37 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं 38.1 प्रतिशत मत के साथ कांग्रेस को 80 सीटों पर जीत हासिल हुई थी लेकिन इस बार के विधान सभा चुनाव में अब तक आये नतीजों की बात करें तो जेडीएस के वोट बैंक में लगभग 5 प्रतिशत की गिरावट आई है और यही 5 प्रतिशत कांग्रेस को ज्यादा मिला है।
जेडीएस के सबसे मजबूत गढ़ कर्नाटक के ओल्ड मैसूर इलाके की बात करें (जहां मुस्लिम मतदाताओं की तादाद अच्छी-खासी है) तो वहां जेडीएस की लगभग 15 सीटें घटती दिखाई दे रही हैं और इस इलाके में कांग्रेस को पिछली बार की तुलना में लगभग 17 सीटों का फायदा होता नजर आ रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story