मुस्लिम छात्र नेता की मौत का मामला, सीएम ने SIT गठित करने का दिया आदेश

हावड़ा: आमता थाना क्षेत्र मुस्लिम छात्र नेता बंगाल में छात्र की मौत अनीस खान की मौत की जांच के लिए पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की सरकार ने SIT गठन करने का ऐलान किया है. मुख्य सचिव और डीजी के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया है. आईपीएस ज्ञानवंत सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यी जांच कमेटी का गठन किया गया है. इस कमेटी को रिपोर्ट 15 दिन के अंदर देनी होगी. यह घोषणा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने की. अनीस की मौत की सीबीआई जांच की मांग भी जोर पकड़ रही है. इस मामले में खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हस्तक्षेप किया है. राज्य सचिवालय नबान्न में एक संवाददाता सम्मेलन में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "सरकार निष्पक्ष जांच करेगी. मैं पहले ही बोल चुकी हूं. मैंने डीजी से बात की है. वे पहले ही एक फोरेंसिक रिपोर्ट दे चुके हैं. यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. हमारे लिए कोई मौत वांछनीय नहीं है." दूसरी ओर, अनीस की मौत के मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने स्वतः मामला शुरू किया है और बंगाल सरकार सरकार को कल तक पूरी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है. 24 फरवरी सुनवाई जस्टिस राजा शेखर मंथा की अदालत में इस मामले की सुनवाई होगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





