भारत

शादीशुदा युवती के साथ Hotle में रुका था मुस्लिम, केस दर्ज

Shantanu Roy
25 July 2024 11:02 PM IST
शादीशुदा युवती के साथ Hotle में रुका था मुस्लिम, केस दर्ज
x
जानिए क्या है पूरा मामला
Indore. इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक विशेष समुदाय का एक युवक दोस्त की आईडी से कमरा बुक कर दूसरे धर्म के शादीशुदा युवती के साथ रुका हुआ था। जब इसकी जानकारी हिंदू संगठन को ली तो वो होटल पहुंचे और युवक को धर दबोचा। हालांकि, इस पूरे मामले में पुलिस युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र का है। जहां रीवा का रहने वाला फारुक खान दोस्त की आईडी से होटल में
कमरा बुक किया था।

वह दूसरे धर्म के शादीशुदा युवती के साथ रुका हुआ था। जैसे ही इसकी सूचना बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को लगी तो मौके पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। जिसके बाद उन्होंने युवक को धर दबोचा। इधर, मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम होटल पहुंची और मामले को शांत करवाया। वहीं बजरंग दल ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया है। इस पूरे मामले में पुलिस ने धारा 151 के तहत केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
Next Story