भारत
ट्रोलर्स के निशाने पर आए मुस्लिम नेता, घर में भगवान राम का दरबार सजाया
jantaserishta.com
31 Oct 2024 3:55 PM IST

x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: देशभर में दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोग एक दूसरे को प्रकाश के इस पर्व की शुभकामनाएं दे रहे हैं। आज ही के दिन भगवान राम 14 वर्षों का वनवास खत्म करके अयोध्या लौटा थे। इस शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी अपने घर में भगवान राम का दरबार सजाया। एक मुस्लिम नेता का इस तरह दिवाली मनाना कुछ लोगों को रास नहीं आया और उन्हें ट्रोल करने लगे। वहीं, कई लोगों ने शहजाद का समर्थन करते हुए कहा कि एक दूसरे के उत्सव में शामिल होना ही भारतीय संस्कृति की असली पहचान है।
कांग्रेस से भाजपा में आने के बाद टीवी डिबेट में हिंदूवादी विचारों को प्रमुखता से रखने के लिए पहचान बना चुके शहजाद पूनावाला ने गुरुवार सुबह एक्स हैंडल पर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने घर में भगवान राम का दरबार सजाते हुए वीडियो भी साझा किया। अयोध्या में विराजमान भगवान राम के मंदिर और मूर्ति की प्रति रखते हुए उन्होंने दीप जलाया। पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा, 'प्रभु श्री राम के स्वागत के लिए तैयार।'
पूनावाला के इस ट्वीट पर कई लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। कुछ ने इसो ढोंग बताया तो कुछ ने राज्यसभा जाने के लिए दिखाई जाने वाली भक्ति बताया। कुछ तो उसे अल्लाह का डर भी दिखाने लगे। एक यूजर ने तो कहा, 'कब्र की पहली रात के बारे में सोच के तुझे डर नहीं लगता, क्या जवाब देगा मुनकीर, नकीर को? अल्लाह से डरो मेरे भाई , शिर्क ऐसा गुनाह है जो माफ नहीं होगा।'
एक अन्य यूजर ने लिखा, 'जरूर शहजाद पूनावाला की कोई CD या पेन ड्राइव सरकार के हाथ लग चुकी जिसके कारण शहजाद खुद को बचाने के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है!' पूनावाला ने यूजर को जवाब देते हुए लिखा, 'अरे त्यागी जी मेरा मतलब जाकिर मियां। खुद के नाम में त्यागी है पर मेरे सनातन संस्कृति के लिए सम्मान से तकलीफ। क्योंकि मैं पसमांदा हूं? एकदम अलग वैरायटी है दोगलेपन की।'
हालांकि, बहुत से लोग भाजपा प्रवक्ता के साथ नजर आए और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। कई लोगों ने उनका हौसला बढ़ाया। एक यूजर ने उन्हें सबसे बड़ा सेक्युलर बताते हुए कहा कि वह पूजा भी करते हैं और नमाज भी पढ़ते हैं। एक ने कहा, 'शुभ दीपावली शहजाद जी। आपकी श्रद्धा देखकर बहुत अच्छा लगा। यही भारत की विरासत है। आप को मां लक्ष्मी का ढेरों आशीर्वाद दें।'
#HappyDiwali #दीपावली की शुभकामनाएँ।प्रभु श्री राम के स्वागत के लिए तैयार 🪔🛕#ShriRam pic.twitter.com/ZEz3u7z50X
— Shehzad Jai Hind (Modi Ka Parivar) (@Shehzad_Ind) October 31, 2024
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





