भारत

मुस्लिम लड़की ने हिन्दू लड़के से रचाई शादी, पुलिस वाले बने बाराती

Shantanu Roy
8 Jun 2023 5:06 PM GMT
मुस्लिम लड़की ने हिन्दू लड़के से रचाई शादी, पुलिस वाले बने बाराती
x
बड़ी खबर
बहराइच। यूपी के बहराइच में जहां रूबीना बेगम ने रूबी अवस्थी बनकर मंदिर में अपने प्रेमी के नाम का सिंदूर भरकर उसकी जीवन संगिनी बन गई। मामला जिले के कोतवाली देहात इलाके का है। यहां के शिवपुरा गांव की रहने वाली रूबीना बेगम अब रूबी अवस्थी बन चुकी हैं। रुबीना ने हिन्दू रीति रिवाज के मुताबिक, मंदिर में अपनी मांग में सिंदूर भरकर अपने गांव के ही शेष कुमार अवस्थी नाम के अपने प्रेमी शादी कर ली है। दोनों की शादी से लड़का पक्ष बहुत खुश है। वहीं लड़की पक्ष नाराज है। हालांकि पुलिस की सुरक्षा में दोनों की शादी बीते 6 जून को एक मंदिर में करवा दी गई है। पुलिस की सुरक्षा में शेष और रूबीना ने शादी की। उसके बाद दोनों ने मंदिर में जाकर पूजा की।
बताया जा रहा है कि 15 दिन पहले दोनों शादी करने के लिए गांव से भाग गए थे। बता दें कि रूबी और शेष दोनों ही शिवपुरा गांव के रहने वाले हैं। दोनों की मुलाकात लगभग 2 साल पहले हुई थी। रूबी की उम्र 18 साल है और वो बैचलर की छात्रा है। वहीं, शेष 21 साल का है और प्राइवेट नौकरी करता है। लगभग 15 दिन पहले दोनों शादी करने के लिए गांव से भागकर मुंबई चले गए थे। जिसके चलते लड़की पक्ष के लोगों ने शेष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। लड़की पक्ष का कहना था कि उनकी बेटी नाबालिग है और शेष उसको बहला फुसलाकर ले गया है। गांव में माहौल तनावपूर्ण देखते हुए पुलिस ने दोनों को मुंबई से बरामद कर लिया। उसके बाद युवती को वन स्टाप सेंटर भेज दिया गया। वहीं लड़के को पुलिस हिरासत में रखा गया। रूबीना का कहना है कि वो अब आगे की जिंदगी शेष के साथ हिंदू बनकर रहेगी। दोनों ने कोर्ट में कहा कि वो शादी करना चाहते हैं। वहीं, लड़की ने अपनी मार्कशीट भी दिखाई, जिससे वो बालिग साबित हो रही थी। जिसके बाद, कोर्ट ने दोनों को अपने मन से शादी करने की इजाजत दे दी। 6 जून को वकील दिनेश जायसवाल ने रूबीना के हिंदू बनने के पेपर तैयार करवाएं। उसके बाद पुलिस सुरक्षा में दोनों की शादी करवाई गई।
Tagsमुस्लिम लड़कीहिन्दू लड़केहिन्दू लड़के से शादीपुलिस वाले बारातीmuslim girlhindu boymarry hindu boypolice marriage partyउत्तर प्रदेश न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश न्यूजउत्तर प्रदेश की खबरउत्तर प्रदेश लेटेस्ट न्यूजउत्तर प्रदेश क्राइमउत्तर प्रदेश न्यूज अपडेटउत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेउत्तर प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश हिंदी खबरउत्तर प्रदेश समाचार लाइवUttar Pradesh News HindiUttar Pradesh NewsUttar Pradesh Latest NewsUttar Pradesh CrimeUttar Pradesh News UpdateUttar Pradesh Hindi News TodayUttar Pradesh HindiNews Hindi News Uttar PradeshUttar Pradesh Hindi KhabarUttar Pradeshदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story