भारत

हनुमान जयंती के दिन मुस्लिम समुदाय ने की फूलों की बौछार

jantaserishta.com
17 April 2022 10:10 AM IST
हनुमान जयंती के दिन मुस्लिम समुदाय ने की फूलों की बौछार
x
देखें वीडियो।

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हुई हिंसा के बाद क्षेत्र में तनाव है। पुलिस का दावा है कि हालात अब काबू में हैं। इधर, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी लगातार स्थिति को लेकर पुलिस अधिकारियों के संपर्क में हैं। खबर है कि स्पेशल सेल ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इलाके के लोगों से घरों में ही रहने की अपील की है। साथ ही लाइट जलाए रखने की सलाह भी दी गई है। भारतीय जनता पार्टी से उत्तर-पश्चिम दिल्ली के सांसद हंस राज हंस ने भी रविवार को अल-सुबह घटना स्थल का दौरा किया।

शनिवार को शोभायात्रा के दौरान पत्थरबाजी की घटना के बाद जहांगीरपुरी में झड़प हो गई थी। इस दौरान दो पुलिसकर्मियों समेत कुछ लोग घायल हो गए थे। वहीं, बदमाशों ने कई वाहनों को भी निशाना बनाया था। घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने क्षेत्र में भारी सुरक्षा तैनात कर दी है।
वही मध्य प्रदेश के भोपाल में हनुमान जयंती के दिन निकाले गए जुलूस में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने फूलों की बौछार की।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story