भारत
पुरोला में पुलिस सुरक्षा के बीच खुली मुस्लिम समुदाय की दुकानें
jantaserishta.com
18 Jun 2023 12:40 PM IST

x
DEMO PIC
उत्तरकाशी: पुरोला में धारा 144 हटते ही शांति बहाल हो गई है। धीरे धीरे यहां जीवन पटरी पर आ रहा है। पुलिस सुरक्षा के बीच पिछले 23 दिन से बंद पड़ी मुस्लिम समुदाय की दुकानें खुलने लगी हैं। पुरोला नगर क्षेत्र में 26 मई को नाबालिग लड़की के अपहरण की घटना के बाद से मुस्लिम समुदाय के लोगों के व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद थे। मुस्लिम समुदाय के व्यापारियों ने 8 दुकानें शनिवार को पुलिस सुरक्षा में खोली, जबकि कुछ लोगों की दुकानें अभी भी बंद पड़ी हैं। जो लोग कुछ ही वर्षों से अस्थायी तौर पर यहां व्यवसाय कर रहे थे, वो पहले ही क्षेत्र में पनपते आक्रोश को देखते हुए दुकानें बंद कर यहां से जा चुके हैं।
दरअसल, बीते 26 मई को पुरोला में कुछ स्थानीय लोगों ने मुस्लिम युवक समेत दो लोगों को एक नाबालिग लड़की के साथ पकड़ा। आरोप है कि दोनों युवक नाबालिग को भगाने का प्रयास कर रहे थे। दोनों युवक इस समय जेल में हैं। इस मामले को कुछ हिंदू संगठनों ने कथित लव जिहाद से जोड़ दिया। इस घटना के बाद मुस्लिम व्यापारियों को दुकान खाली करने की धमकी दी गई। कुछ मुस्लिम व्यापारियों ने डर के मारे अपनी दुकानें खाली भी कर दी। जिसके बाद शनिवार को पुलिस सुरक्षा के बीच उनकी दुकानें खोल दी गई हैं।
Tagsपुरोलापुरोला न्यूज़पुरोला पुलिसपुलिस सुरक्षामुस्लिम समुदायदुकानpurolapurola newspurola policepolice securitymuslim communityshop
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





