भारत

मुस्लिम धर्मगुरु गिरफ्तार, नूपुर शर्मा को लेकर कही थी यह बात

jantaserishta.com
12 Jun 2022 10:07 AM IST
मुस्लिम धर्मगुरु गिरफ्तार, नूपुर शर्मा को लेकर कही थी यह बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

जम्मू: बीजेपी से निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा को लेकर अभद्र टिप्णणी करने वाले मुस्लिम धर्मगुरु आदिल गफूर गनई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. डोडा जिले के भद्रवाह में आदिल गफूर गनई ने बेहद भड़काऊ भाषण दिया था. उन्होंने नूपुर शर्मा का सिर कलम करने का आह्वान किया था.

बता दें कि भद्रवाह शहर में आदिल गफूर गनई द्वारा दिए गए भड़काऊ बयान और एक हिंदू युवक द्वारा पैगंबर के बारे में एक आपत्तिजनक पोस्ट के बाद एहतियात के तौर पर कर्फ्यू लगाया गया था. पुलिस द्वारा दोनों ही मामलों में FIR दर्ज की गई है.
गौरतलब है कि नूपुर शर्मा द्वारा पैगम्बर मोहम्मद पर दिए गए विवादित बयान के बाद बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. देश से लेकर विदशों में बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया आ रही है. देश में कुछ लोग नूपुर के बयान की निंदा कर रहे हैं तो अरब देश भी अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं. हालांकि, मामले को तूल पकड़ता देख बीजेपी ने नुपूर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल के खिलाफ कार्रवाई की और दोनों को प्रवक्ता पद से हटा दिया था.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story