भारत
कानों में 'संगीत' और सामने 'मौत' , मंजर देखकर सहम गए लोग
jantaserishta.com
18 Oct 2025 8:39 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
छत्तीसगढ़.
दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मोबाइल पर गाना सुनते वक्त ट्रेन की चपेट में आने से एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई. यह हादसा पदमनाभपुर पुलिस थाना क्षेत्र स्थित ठगड़ा बांध रेलवे क्रॉसिंग फाटक के कुछ ही दूरी पर हुआ. मृतक की पहचान विष्णु ठाकुर (18 वर्ष), निवासी जोगी नगर, विद्युत नगर के पास, दुर्ग के रूप में हुई है.
जानकारी के अनुसार वह रोज की तरह मजदूरी करने के लिए टिफिन लेकर घर से निकला था. रेलवे ट्रैक के किनारे चलते समय वह कानों में इयरफोन लगाए मोबाइल पर गाना सुनते पैदल काम करने जा रहा था. लेकिन बालोद दुर्ग रेलमार्ग पर एम 869 /आई नबर खम्बे के पास अंतागढ़ से रायपुर जा रही ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी , जिससे ट्रेन के चपेट में आने से कट कर मौत हो गई. हादसा इतना भयानक था कि टक्कर लगने के बाद युवक करीब 50 मीटर तक घसीटता चला गया. जिससे उसका शव कई हिस्सों में बंट गया.
मौके से उसका टिफिन, मोबाइल चार्जर और केबल ट्रैक के पास बिखरे हुए मिले. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत रेलवे प्रशासन और पुलिस को खबर दी. डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विष्णु ठाकुर हमेशा काम पर जाते समय मोबाइल से गाने सुना करता था. उसके परिवार में माता-पिता और दो बड़े भाई हैं. विष्णु सबसे छोटा था. यह हादसा पूरे परिवार पर पहाड़ जैसी त्रासदी बनकर टूटा है. पदमनाभपुर थाना पुलिस ने मामले में पंचनामा कार्रवाई पूरी कर जांच शुरू कर दी है.
इस घटना ने न केवल युवक के परिवार को प्रभावित किया है, बल्कि पूरे समुदाय को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या हम अपनी सुरक्षा के प्रति सचेत हैं. आगे चलकर हमें इस बात की दिशा में कदम उठाने होंगे कि ऐसी घटनाएं न हों.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





