
x
दुबई (आईएएनएस)| पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का पार्थिव शरीर पाकिस्तान लाया जाएगा। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। मुशर्रफ का लंबी बीमारी के बाद रविवार को दुबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। पाकिस्तान की एक विशेष अदालत ने पूर्व सैन्य शासक को संविधान के अनुच्छेद 6 के तहत 17 दिसंबर, 2019 को मौत की सजा सुनाई थी। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के कार्यकाल में उनके खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया था।
पाकिस्तान के इतिहास में यह पहली बार था कि किसी पूर्व सैन्य शासक को देशद्रोह के मुकदमे का सामना करना पड़ा। हालांकि, उस मौत की सजा को बाद में लाहौर हाई कोर्ट ने रद्द कर दिया था।
जनरल (सेवानिवृत्त) मुशर्रफ हमेशा एक बार पाकिस्तान वापस जाना चाहते थे।
मुशर्रफ को हमेशा उम्मीद थी कि जब पाकिस्तान में पीटीआई प्रमुख इमरान खान की सरकार बनेगी तो वह देश वापस जा सकेंगे, लेकिन ऐसा हो नहीं सका।
Tagsपाकिस्तानपूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफपरवेज मुशर्रफPakistanFormer President Pervez MusharrafPervez Musharraf
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





