भारत

वाह रे औलाद! उतारा मौत के घाट...पुलिस को देखकर पिता का शव छोड़कर भागे बेटे

jantaserishta.com
14 May 2025 3:52 PM IST
वाह रे औलाद! उतारा मौत के घाट...पुलिस को देखकर पिता का शव छोड़कर भागे बेटे
x

सांकेतिक तस्वीर

अंतिम संस्कार की थी तैयारी.
आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के बरदह थाना के अजाऊर गांव में घर में पैसों को लेकर लड़ाई-झगड़े के दौरान दो पुत्रों ने अपने 55 वर्षीय पिता राजेन्द्र राजभर की हत्या कर दी. आरोप है कि अमित और सुमित ने कुल्हाड़ी और चाकू से चारपाई पर लिटा कर पिता की हत्या की. इसके बाद शव के अंतिम संस्कार की भी तैयारी कर ली. लेकिन पड़ोसियों की सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों भाई शव छोड़कर फरार हो गए.
बताया जाता है कि पुलिस जब पहुंची, तब राजेन्द्र की पत्नी सियादेवी शव के पास बैठी थी. उसने बताया कि पड़ोसी विनोद राजभर की पुत्री की शादी दो दिन बाद है. विनोद की पत्नी शादी का निमंत्रण देने आई थी. उसने घर की शादी में कुछ बर्तन दिया था. ऐसे में उसकी बेटी की शादी में भी बदले में कुछ दिया जाना था. उसी के बदले जब सियादेवी ने पति राजेन्द्र से 32 सौ रुपये मांगे तो वह उसे पीटने लगा.
मां को पिटता देख, दोनों पुत्र भी मौके पर पहुंच गए और पिता पर हमला कर दिया. जिससे पिता की मौत हो गई. सुमित 15 दिन पहले, जबकि अमित एक दिन पहले गुजरात से आया था. घर आने के बाद अमित ने अपनी पत्नी और बच्चों को ससुराल छोड़ दिया था.
घटना की खबर लगते ही सीओ लालगंज अपनी टीम के साथ पहुंच गए. बताया जा रहा है कि राजेन्द्र खेत भी बेच रहा था, जिसको लेकर दोनों पुत्र नाराज थे. आजमगढ़ एसपी सिटी ने बताया कि बगल की शादी में निमंत्रण पर उपहार को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ. जिसपर पुत्र ने पिता को कुल्हाड़ी से वार किया. मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story