भारत

ट्रैक्टर के लिए रास्ता मांगने पर की हत्या, फैली सनसनी

jantaserishta.com
24 April 2023 4:39 PM IST
ट्रैक्टर के लिए रास्ता मांगने पर की हत्या, फैली सनसनी
x
आरोपियों की तलाश की जा रही है।
मेरठ (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के मेरठ में ट्रैक्टर के जाने के लिए रास्ता देने की मांग करने पर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। आमिर अपने दो साथियों के साथ ट्रैक्टर पर भूसा लेकर सोलाना गांव से गुजर रहा था। तभी कुछ लोग रास्ता घेर कर सड़क पर खड़े मिले।
जब आमिर ने उनसे रास्ता देने के लिए कहा तो उनके और दूसरे गुट के बीच कहासुनी शुरू हो गई। बाद में वही लोग हथियारों से लैस आमिर के घर पहुंचे और कुछ बहसबाजी के बाद कथित तौर पर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।
आरोपियों की पहचान अफाक, अबाद और औरंगजेब के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद आमिर को अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। आमिर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
एएसपी मेरठ रोहित सिंह के मुताबिक मृतक के परिजनों ने तहरीर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story