भारत

Crime: जहर देकर हत्या कर डाली, पत्नी ने उजाड़ा अपना सुहाग, वजह जान उड़े सबके होश

jantaserishta.com
5 July 2024 3:25 PM IST
Crime: जहर देकर हत्या कर डाली, पत्नी ने उजाड़ा अपना सुहाग, वजह जान उड़े सबके होश
x
कम पढ़ा लिखा था और फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता था।
भीलवाड़ा: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के सदर थाना क्षेत्र के धुमडास गांव में एक पत्नी ने अपना पति कम पढ़ा लिखा होने के कारण जहर देकर हत्या कर डाली। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। भीलवाड़ा के सदर थाना प्रभारी उगमा राम ने कहा कि थाना क्षेत्र के धुमडास गांव निवासी नारायण गाडरी ने 15 जून को रिपोर्ट दी जिसमें लिखा की 3 जून को रात 9:30 बजे मेरे भाई मदन गाडरी को उसकी पत्नी टीना गाड़ी ने विषाक्त वस्तु खिला दी है।
इससे मदन की तबीयत खराब होने से पहले उनको भीलवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया इसके बाद मदन का उदयपुर इलाज के दौरान 6 जून को मृत्यु हो गई। इस मामले में हमने मामला दर्ज किया और जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत के निर्देश पर विशेष टीम का गठन कर अनुसंधान किया तो अनुसंधान के दौरान हमारे सामने बहुत रोचक तथ्य सामने आए।
पुलिस ने वंदना उर्फ टीना से पूछताछ की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। थाना प्रभारी उगमा राम ने बताया कि मदन गाडरी व उसकी पत्नी वंदना उर्फ टीना का विवाह आटा-साटा प्रथा के तहत हुआ था। वंदना (टीना) ने बी ए की पढ़ाई कर रही थी जबकि मदन कम पढ़ा लिखा था और फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता था। इस कारण टीना मदन को पसंद नहीं करती थी। जबकि टीना आटा- साटा के तहत अपने छोटे भाई का रिश्ता यथावत रखना चाहती थी व स्वयं अन्यत्र नाता विवाह करना चाहती थी इसीलिए अपने पति मदन गाडरी को जहरीली गोलियां खिलाकर हत्या की है। इस मामले में हमने मदन गाडरी की पत्नी टीना को गिरफ्तार कर लिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story