भारत

गला रेतकर बेरहमी से हत्या हुई, युवक और युवती को बनाया गया निशाना

jantaserishta.com
10 Oct 2022 6:09 PM IST
गला रेतकर बेरहमी से हत्या हुई, युवक और युवती को बनाया गया निशाना
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है.
पन्ना: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के सलेहा थाना क्षेत्र में लमकुश नगर गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां 9वीं में पढ़ने वाली छात्रा और छात्र की अज्ञात व्यक्ति ने गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी. हालांकि, घटना किस कारण से हुई अभी यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है.
पुलिस का कहना है कि प्रेम-प्रसंग के चलते छात्र-छात्रा की निर्मम हत्या की गई होगी. हत्या की वारदात के खुलासे के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की मदद भी ली जा रही है. शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है.
पुलिस का कहना है कि अभी आरोपी को पकड़ना पहली प्राथमिकता है. इसके बाद ही पता चल सकेगा कि आखिर हत्या का कारण क्या है. इस वारदात की खबर फैलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है.
हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा और छात्र की हत्या आखिर क्यों की गई है? आखिर इनके पीछे हत्या का कारण क्या हो सकता है कि इतनी बेरहमी से इनकी दिनदहाड़े हत्या कर दी गई. घटना के बाद पुलिस सर्चिंग अभियान में जुट गई है.
बताया जा रहा है कि लड़की के माता-पिता रीवा में काम करने के लिए गए हुए हैं. लड़की फिलहाल दादी के साथ में रह रही थी. वहीं लड़के थे परिजन भी गांव में नहीं रहते हैं. वह भी कहीं बाहर थे. ऐसे में सवाल यह उठता है कि इन दोनों के जान का दुश्मन आखिर कौन हो सकता है?
अब पुलिस के लिए यह मर्डर मिस्ट्री सबसे बड़ी चुनौती बन चुकी है. हालांकि, पुलिस अभी इस मामले को लेकर विभिन्न पहलुओं पर काम कर रही है.
मामले में पुलिस अधीक्षक पन्ना धर्मराज मीणा ने बताया कि सलेहा थाना अंतर्गत यह घटना सामने आई है. मामले की जानकारी लगने के बाद मैंने थाना प्रभारी से चर्चा की है. वहां अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को मौके पर भेजा है और एफएसएल टीम भेजी है. हम जल्दी से जल्दी आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात का राजफाश कर देंगे. अभी इस मामले में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. हालांकि, प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story