भारत

जुर्म: नाले में फेंक दी महिला की लाश, पहले बनाए शारीरिक संबंध, जानें मामला

jantaserishta.com
10 May 2022 8:21 AM IST
जुर्म: नाले में फेंक दी महिला की लाश, पहले बनाए शारीरिक संबंध, जानें मामला
x

बैतूल: मध्य प्रदेश के बैतूल (MP Betul) में अवैध संबंध के चलते दो आरोपियों ने एक महिला की हत्या (Murder) कर लाश नाले में फेंक दी थी. पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने बताया कि अवैध संबंध का पता चलने और बदनामी के डर से आरोपियों ने महिला की हत्या की है. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

जानकारी के अनुसार, बैतूल के चिचोली थाना क्षेत्र के गांव में 7 मई को नाले में 33 साल की महिला का शव मिला था. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने जांच की. पुलिस ने लाश की शिनाख्त कराने के बाद छानबीन शुरू की. पुलिस को प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला लगा. इसके बाद पुलिस ने महिला के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली और परिजनों से पूछताछ की. इसमें पता चला कि मृतका प्रेम सिंह उइके नाम के युवक से ज्यादा बात करती थी.
इसके बाद पुलिस ने प्रेम सिंह और राजेश उइके को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की. दोनों ने अपना जुर्म कबूल लिया. पुलिस ने बताया कि प्रेम सिंह से महिला के अवैध संबंध थे. घटना की रात दोनों ने महिला से शारिरिक संबंध बनाए और उसके बाद उनके बीच विवाद भी हुआ. दोनों ने कपड़े से महिला का गला घोंटकर हत्या कर दी.
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया. टीआई अजय सोनी का कहना है कि 2 दिन पहले एक महिला की लाश नाले के किनारे मिली थी. जांच के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया है. अवैध संबंधों के चलते बदनामी होने के डर से हत्या की गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story