भारत
हंसिया से कत्ल: हत्यारा नवविवाहिता का पूर्व प्रेमी निकला, छुटकारा पाने उठाया खतरनाक कदम
jantaserishta.com
26 Nov 2025 3:31 PM IST

x
पढ़ें पूरी खबर.
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में चचेरी बहन की शादी में आई 20 साल की नवविवाहिता शिवानी निषाद की हंसिया से गला रेतकर हत्या से सनसनी फैल गई. मौके पर पहुंची पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड टीम ने साक्ष्यों को इकट्ठा किया और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की. वह सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और लोगों से पूछताछ के बाद हत्यारोपी तक पहुंची और उसको गिरफ्तार कर एसपी साउथ ने खुलासा किया. एसपी साउथ ने कहा हत्यारा नवविवाहिता का पूर्व प्रेमी था. नवविवाहिता मृतिका शादी के बाद भी अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए दबाव बनाती थी. इसी वजह से उससे छुटकारा पाने के लिए उसके प्रेमी ने हत्या कर दी.
मामला गोरखपुर के झंगहा क्षेत्र के जंगल रसूलपुर गांव का है. 23 नवंबर की देर रात शिवानी घर के बाथरूम में गला रेतकर हत्या कर दी गई थी. उसी दिन शिवानी के चाचा बसंत निषाद की बेटी अमिता की शादी भी थी.
मृतिका शिवानी की 9 मई 2025 को देवरिया जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के अवस्थी गांव के भीम से शादी हुई थी.मृतिका का पति पेंटर काम करता है.शिवानी के पिता राधेश्याम की 10 साल पहले मौत हो चुकी है. 3 बेटियां और एक बेटे में शिवानी मंझली थी. शादी के बाद से ही शिवानी ससुराल में रह रही थी. 21 नवंबर को वह चचेरी बहन की शादी के लिए मायके आई थी जो शादी वाले घर से महज 200 मीटर दूर था. 23 नवंबर की रात जब वह शादी में शामिल होने पहुंची तो वहां उसका पूर्व प्रेमी विनय भी मौजूद था. दोनों ने बातचीत की. फिर वह विनय को लेकर अपने घर चली गई.
परिवार के लोगों ने भी उसे जाते देखा था. लोगों को लगा किसी काम से गई होगी. काफी देर वापस नहीं आई तो मां उसे तलाशते हुए घर पहुंची. वहां शिवानी को आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद वह बाथरूम में गईं तो वहां पहले शिवानी का हाथ दिखाई दिया. अंदर जाकर देखा तो खून से लथपथ लाश पड़ी थी. उसकी गर्दन से खून निकल रहा था. मां ने शिवानी के पति को कॉल किया और पुलिस को भी सूचना दी.
एसपी साउथ ने बताया कि शादी समारोह में पूछताछ की गई है. सीसीटीवी कैमरे में रात के समय भी शिवानी और विनय की बातचीत का रिकार्ड मिल. इसके बाद पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर झंगहा क्षेत्र से ही विनय निषाद को पकड़ा और पूछताछ शुरू की. पहले तो वह इधर-उधर की बातें करके पुलिस को घुमाता रहा. बोला कि मैं शिवानी से इतना प्यार करता था, भला मैं क्यूं मारूंगा. कड़ाई से पूछताछ हुई तो उसने जुर्म कबूल किया और बताया कि वह नवविवाहिता थी साथ रहने लिए दबाव बना रही थी.
शादी के पहले करीब 3 साल से मेरा शिवानी से प्रेम संबंध था. वह बार-बार मुझसे शादी करने के लिए कहती थी. उसकी शादी हो गई थी. मुझे पता था कि मैं कुछ भी करूंगा तो वह गलत होगा, मैं पकड़ा जाउंगा. अब किसी भी तरह से छुटकारा चाहता था इसलिए ये सब किया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





