
x
पति-प्रेमिका गिरफ्तार
BALIYA बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए उसके पति और प्रेमिका को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पति ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी की हत्या की साजिश रची थी।
जांच में सामने आया कि आरोपी चुन्नीलाल प्रजापति अपनी प्रेमिका शोभा चौरसिया के साथ संबंधों के कारण पत्नी प्रीती प्रजापति को रास्ते से हटाना चाहता था। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने पहले प्रीती को नशीला पदार्थ देकर बेहोश किया और फिर उसे बयासी पुल के पास सुनसान इलाके में ले जाकर गला घोंटकर हत्या कर दी।
हत्या के बाद आरोपियों ने शव को झाड़ियों में फेंक दिया। शक से बचने के लिए पति ने पत्नी की गुमशुदगी का दिखावा भी किया और लोगों के सामने उसकी तलाश करने का नाटक करता रहा। मामले का खुलासा तब हुआ जब शिवपुर दियर क्षेत्र में एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों, पूछताछ और अन्य सबूतों के आधार पर पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझा ली।
पुलिस ने आरोपी पति चुन्नीलाल प्रजापति और उसकी प्रेमिका शोभा चौरसिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल सामान, मोबाइल फोन, नकदी और मृतका के आभूषण भी बरामद किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और सभी पहलुओं की जांच पूरी कर ली गई है।
Tagsबलिया हत्या कांडपत्नी की हत्याप्रेम प्रसंगचुन्नीलाल प्रजापतिशोभा चौरसियाप्रीती प्रजापतिबलिया पुलिसअंधी हत्या का खुलासागिरफ्तारीउत्तर प्रदेश अपराध।Ballia murder casewife's murderlove affairChunnilal PrajapatiShobha ChaurasiaPreeti PrajapatiBallia Policeblind murder solvedarrestUttar Pradesh crime.
Next Story





