भारत

हत्या फिर खुदकुशी, एक ही परिवार के 6 लोगों की मिली लाश

Nilmani Pal
26 Aug 2022 10:27 AM IST
हत्या फिर खुदकुशी, एक ही परिवार के 6 लोगों की मिली लाश
x
जांच जारी

अम्बाला। हरियाणा के अंबाला में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक साथ एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई है। इसमें दो बच्‍ची भी शामिल हैं। अंबाला शहर से सटे गांव बलाना में एक ही परिवार के 5 सदस्यों को जहरीला पदार्थ दिया गया। इसके बाद परिवार के ही एक सदस्‍य ने फंदे पर लटक कर आत्‍मत्‍या कर ली। मृतकों में 65 वर्षीय संगत सिंह उसकी पत्नी महिंद्र कौर उम्र 62 साल, संगत सिंह का बेटा सुखविंदर सिंह उम्र 32 साल सुखविंदर की पत्नी प्रमिला उम्र 28 साल और उसकी दो लड़कियां करीब 6 और 8 साल की हैं।

वहीं, फंदे पर लटकने से पहले सुखविंदर ने एक सुसाइड नोट लिखा जिसमें उसने अपनी कंपनी के मालिक को मौत का जिम्मेदार ठहराया। सुखविंदर सिंह यमुनानगर जिले में एक दो पहिया वाहन की कंपनी में काम करता था। एक ही परिवार के 6 लाेगों की माैत होने की जानकारी पर अंबाला शहर की सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

Next Story