भारत
मर्डर: प्रेमी पर तवे से कई वार, प्रेमिका को इस कारण आया भयानक गुस्सा
jantaserishta.com
21 May 2024 12:30 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
निजी जिंदगी में दखल से परेशान युवती ने प्रेमी के गले और सिर पर रोटी पकाने वाले तवे से कई वार कर हत्या कर दी।
गुरुग्राम: प्रेमी के निजी जिंदगी में दखल से परेशान युवती ने प्रेमी के गले और सिर पर रोटी पकाने वाले तवे से कई वार कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद प्रेमिका अपने भाई के साथ मौके से फरार हो गई। गुरुग्राम पुलिस ने शनिवार को हत्या की धाराओं में सदर थाने में मामला दर्ज किया। पुलिस ने मामले में प्रेमिका नीतू उर्फ निशा निवासी अशोक विहार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 18 मई को सदर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव टिकरी के पीछे कच्ची कॉलोनी में स्थित एक मकान में युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फोरेसिंक टीम को भी मौके पर बुलाया गया और उनके द्वारा साक्ष्य जुटाए गए। घटनास्थल के आसपास पुलिस को कोई दस्तावेज नहीं मिले जिसके कारण मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस ने आसपास और तकनीकी मदद से मृतक की पहचान की। मृतक विक्की के भाई ने पुलिस को शिकायत दी और रंजिश रखते हुए हत्या करने का आरोप लगाया।
सदर थाना प्रभारी अर्जुन देव ने तकनीकी मदद से अनुसंधान के आधार पर विक्की की हत्या करने के आरोप में आरोपी महिला नीतू को शनिवार गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में महिला ने खुलासा किया कि विक्की के साथ वह छह साल से रिलेशनशिप में थी। विक्की नीतू की जिंदगी में ज्यादा दखलअंदाजी करने लगा था, जिसके कारण यह विक्की से अपना पीछा छुड़ाना चाहती थी। 18 मई को नीतू अपने भाई के साथ विक्की के कमरे में इकट्ठा हुए।
नीतू के भाई और विक्की ने शराब का सेवन किया, इसी दौरान विक्की ने नीतू के भाई के सामने नीतू के परिवार के बारे में गालियां दी। जिस पर विक्की और नीतू के भाई के बीच हाथापाई हुई। इसी दौरान नीतू ने कमरे में रखे तवे से विक्की के गले और सिर पर वार करके हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए नीतू, विक्की का फोन लेकर फरार हो गई। पुलिस ने मामले में प्रेमिका नीतू उर्फ निशा निवासी अशोक विहार को गिरफ्तार कर लिया है।
Tagsप्रेमीप्रेमिकागुरुग्रामगुरुग्राम न्यूज़गुरुग्राम पुलिसBoyfriendGirlfriendGurugramGurugram NewsGurugram Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





