'पति पत्नी और वो' को लेकर मर्डर: वैलेंटाइन डे वाले दिन हुई थी वारदात, पुलिस ने अब किया ये खुलासा

गुरुग्राम:- पुलिस की क्राइम यूनिट ने बीती 14 फरवरी की देर रात 30 वर्षीय रूबी की हत्या मामले में रूबी के पति सतीश को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया. पुलिस की माने तो हत्यारोपी को शक था कि उसकी बीवी रूबी फोन कर किसी दूसरे पुरुष से बातचीत करती रहती है. सतीश को शक था बीवी रूबी के किसी और से नाजायज ताल्लुकात हैं, बस इसी शक के चलते सतीश ने बीवी की हत्या कर दी. गुरुग्राम पुलिस ने मृतका रूबी के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू की और हत्यारोपी सतीश को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





