भारत

चोरी के सामान को लेकर हत्या, दो पक्षों में हुआ झगड़ा

jantaserishta.com
26 March 2022 3:22 PM IST
चोरी के सामान को लेकर हत्या, दो पक्षों में हुआ झगड़ा
x
जिसके चलते वहां पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है.

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में चोरी के सामान को लेकर दो पक्षों में हुई गोलीबारी में 60 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत हो गई. जबकि उनके दो बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. गोलीबारी की इस घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है. जिसके चलते वहां पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है.

पुलिस ने बताया कि गांव सवाहेड़ी निवासी देवेंद्र सिंह का खेत से जुड़ा कुछ सामान चार महीने पहले चोरी हो गया था. लेकिन शनिवार सुबह उन्होंने देखा कि उनका वह सामान गांव के ही पिंकू और नवनीत के पास है. जब देवेंद्र ने उनसे अपना सामान वापस मांगा तो दोनों पक्षों में इसे लेकर कहासुनी हुई. बाद में यह कहासुनी मारपीट में बदल गई.
इस दौरान पिंकू, विपुल और नवनीत ने देवेंद्र सिंह और उनके बेटों पर फायरिंग कर दी. जिसमें 60 वर्षीय देवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि उनके दोनों बेटे मोहित और अतुल गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए. इसी के साथ उनका एक रिश्तेदार वंश भी चाकू लगने से घायल हो गया. लोगों ने तुरंत सभी तो अस्पताल पहुंचाया. वहां से मोहित और अतुल की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें मेरठ के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने देवेंद्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है. जिसे देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है. वहीं पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा. और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story